एरडवाल के पास महादेव नाग की स्कॉर्पियो पलटी, बाल-बाल बचे वाहन का संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा, महादेव नाग को आई हल्की चोट; ग्रामीणों ने पलटी गाड़ी को सीधा किया
📅 09 Oct 2026, 12:55 AM
✍️ Admin
👁 7,696 Views
⏱️ 2 मिनट पठन
बस्तर केसरी:संतोष यादव
बस्तर। भाजपा नेता अ:ज:जा जिला मंत्री महादेव नाग की स्कॉर्पियो गाड़ी क्रमांक CG17LD8937 एरडवाल के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में महादेव नाग को हल्की चोट आई, जबकि एक बड़ी दुर्घटना होने से बाल-बाल बच गई।
जानकारी के अनुसार, वाहन का अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण यह हादसा हुआ। घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने मदद करते हुए पलटी हुई गाड़ी को सीधा किया। हादसे में महादेव नाग को हल्की चोट लगने की जानकारी सामने आई है।
राहत की बात यह रही कि हादसे में बड़ा नुकसान होने से बच गया।